विज्ञापन
This Article is From May 07, 2018

दिल्ली: पड़ोसी ने दृष्टिहीन महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता मार्ग पर यहां 20 साल की एक दृष्टिहीन युवती के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया.

दिल्ली: पड़ोसी ने दृष्टिहीन महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • पड़ोसी ने दृष्टिहीन महिला से किया दुष्कर्म
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
  • मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता मार्ग की है घटना
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता मार्ग पर यहां 20 साल की एक दृष्टिहीन युवती के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया. यह घटना चार मई की है. पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी मां पेयजल लेने गई थी और वह अपने घर के दरवाजे पर अकेली खड़ी थी कि तभी उसने कुछ लोगों की आवाजें सुनीं जो उसका यौन उत्पीड़न करने के बारे में बात कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें: पति का इलाज कराने अस्‍पताल गई महिला का वार्ड अडेंटेंट ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों में से दो वहां से चले गए जबकि एक ने उससे अपने साथ चलने को कहा. युवती के मना करने पर वह उसे जबर्दस्ती पास के एक घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. 

VIDEO: झारखंड में नाबालिग को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया
पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape With Blind Woman, Rape In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com