विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2018

दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही हालांकि मौसम विभाग ने शाम तक आंधी आने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में शाम तक आंधी आने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. (प्रतिकात्मक फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही हालांकि मौसम विभाग ने शाम तक आंधी आने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता का स्तर आज सुबह 66 फीसदी रहा. उन्होंने बताया कि शाम में हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.  यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में आज से सुधर सकती है प्रदूषण की स्थिति, अब शिमला में सांस लेना मुश्किल 

आपको बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते तीन-चार दिनों से धूल का गुबार छाया हुआ था. इससे वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर तक पहुंच गई और सांस लेना दूभर हो गया. हालांकि अब थोड़ा सुधार हो रहा है. इस बीच प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में बने इमरजेंसी जैसे हालात पर दिल्ली हाइकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई की. इसके साथ दिल्ली सरकार और प्रदूषण कंट्रोल कमेटी से जवाब मांगा कि प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. साथ ही दिल्ली सरकार और  प्रदूषण कंट्रोल कमेटी को एक नोटिस जारी कर 25 जुलाई तक जवाब मांगा है. प्रदूषण को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट में ही एक और पीआईएल दाखिल की गई है.

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, एयर क्वालिटी 'खतरनाक' स्‍तर के पार, 15 जून तक रहेंगे ऐसे ही हालात
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com