विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2017

दिल्‍ली : पुलिस के रक्तदान के बावजूद संदिग्ध चोर की मौत

Also Read in
दिल्‍ली : पुलिस के रक्तदान के बावजूद संदिग्ध चोर की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्ली: रोहिणी इलाके में पुलिस ने एक चोर को गोली मारी, फिर जान बचाने के लिए रक्तदान भी किया लेकिन चोर की जान नहीं बचाई जा सकी. दिल्ली पुलिस ने नितिन उर्फ सोनू (24) और सलमान को कल रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में कथित तौर पर चोरी करते देखा.

पुलिस ने बताया कि सोनू ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाईं. बदले में पुलिस ने भी उस पर गोलियां चलाईं. उसके पैर, शरीर के निचले हिस्से और हाथों में कुल पांच गोलियां लगीं और वह गिर पड़ा. इस दौरान सलमान फरार हो गया.

रोहिणी के डीसीपी ऋषि पाल ने बताया कि सोनू को अस्पताल ले जाया गया और प्रशांत विहार पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए रक्तदान किया लेकिन कल रात उसकी मौत हो गई.

अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि उसे चार यूनिट खून की जरूरत है जोकि गोलीबारी में शामिल रहे चार पुलिसकर्मियों ने दिया. इनमें प्रशांत विहार के थाना प्रभारी एसएस राठी और कांस्टेबल अशोक भी शामिल थे. डीसीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि संदिग्ध पर गोली चलाना उनकी ड्यूटी का हिस्सा था और रक्तदान उनका ''मानवीय कर्तव्य.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Prashant Vihar, Rohini, Blood Donation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com