बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटी, कई घरों के शीशे टूटे, दीवारों में दरार, 1 शख्‍स की मौत

  • 3:18
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गोबरसही इलाके में नाले के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. निर्माण कार्य के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन में रिसाव हुआ और जोरदार धमाके के साथ पाइपलाइन फट गई. धमाका इतना भयानक था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए, दीवारों में दरारें आ गईं और पास में खड़ी गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. धमाके के बाद की तस्वीरों में सब कुछ तितर-बितर नजर आ रहा है, मौके पर छोटी सी आग भी लगी हुई दिखी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 से 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है.