विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

दिल्‍ली : मीरा बाग इलाके में बेकाबू एसयूवी ने कई लोगों को रौंदा, एक लड़की की मौत

घायलों में एक कार सवार, एक साईकल सवार, 2 मोटरसाइकिल सवार और एक सड़क पर चल रही लड़की शामिल है. एसयूवी चलाने वाला शख्‍स भी घायल हो गया है.

दिल्‍ली : मीरा बाग इलाके में बेकाबू एसयूवी ने कई लोगों को रौंदा, एक लड़की की मौत
दिल्ली के मीरा बाग में सड़क हादसा
नई दिल्‍ली: दिल्ली के मीरा बाग इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. घटना में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सामने चल रहे रिक्शा सवार और अन्य लोगों को टक्कर मार दी. इस पूरी घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई. पुलिस फिलहाल आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान 65 वर्षीय के के भरिया के रूप में की गई है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानृवित्त प्रोफेसर हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से सटे सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 7 घायल

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब उस समय ऑफर तफरी मच गई जब एक फॉर्च्यूनर कार ने एक के बाद एक गाड़ियों में टक्कर मारते हुए निकली जा रही थी. कार की गति इतनी ज्यादा था कि इसने पहले एक ई रिक्शा को, फिर बाइक सवार, फिर साईकल सवार,और आखिर में पैदल चल रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गई. इसके बाद मौके पर मौजूद एक कैब चालक ने कार को रुकवाया. इस हादसे में सड़क पर पैदल चल रही 16 साल की सीमा नाम की एक लड़की की मौत घटना स्थल पर हो गई.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद कई वाहन भिड़े, डीटीसी के दो कंडक्टरों की मौत

सीमा अपनी बहन सुमन के साथ ड्यूटी करके घर लौट रही थी. पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार इस कार ने कुल 9 लोगों को टक्कर मारी थी. इनमें से आठ लोगों को गंभीर चोटें आई. सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि वह शाम के वक़्त फिजियोथेरेपी करा के घर लौट ही रहे थे कि इसी दौरान कार की ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ.

VIDEO: असम में बस हादसा, सात की मौत.

आरोपी का कहना है कि घटना के समय उनकी कार की रफ्तार कम थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और ये पता लगाने में जुट गई है कि क्या वाकई में फॉर्च्यूनर का ब्रेक फेल हुआ था या फिर कार की रफ्तार ज्यादा थी कि जिसके वजह से हादसा हुआ. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Delhi, SUV Kills Delhi Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com