मेट्रो किराये में बढ़ोतरी से अरविंद केजरीवाल नाराज़ (फाइल फोटो)
- दिल्ली मेट्रो का किराया 3 अक्टूबर से फिर से बढ़ जाएगा
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इससे नाराज हैं
- DMRC के चेयरमैन मंगू सिंह को तलब कर सकते हैं
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के 3 अक्टूबर से बढ़ने वाले किराए की योजना से नाराज़ हैं. उन्होंने अपने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को आदेश दिए हैं कि प्रस्ताव लाकर बताएं कि कैसे ये बढ़ोतरी रोक सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि मेट्रो ने दिल्ली सरकार को भरोसे में लिए बिना ये किराया बढ़ाने का फैसला किया. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- मेट्रो किराया बढ़ोतरी जनविरोधी. ट्रासंपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को आदेश दिए हैं कि एक हफ़्ते में किराया बढ़ोतरी को रोकने के उपाय निकालें.
पढ़ें- चावड़ी बाजार से कश्मीरी गेट तक खुले दरवाजे के साथ चलती रही दिल्ली मेट्रो, दहशत में रहे यात्री
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार 50-50 की पार्टनर हैं.
केजरीवाल के इस आदेश के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह को ढाई बजे सभी दस्तावेज के साथ आने के लिए बुलाया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में किराया न्यूनतम 10 रुपये से लेकर अधिकतम 60 रुपये किया जाएगा जबकि अभी ये न्यूनतम 10 रुपये से अधिकतम 50 रुपये है. इसी साल मई के महीने में पहले ही मेट्रो में किराए बढ़ाये गए थे. ये इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है.
VIDEO: पिंक लाइन में मेट्रो में देरी से साउथ एक्स की रौनक घटी
मई की बढ़ोतरी से पहले मेट्रो में न्यूनतम 8 रुपये से अधिकतम 30 रुपये था, यानी एक तरह से 3 अक्टूबर से जो नए किराए लागू होंगे वो मई से पहले के किराए के मुकाबले दोगुने होंगे.

मेट्रो किराया बढ़ोतरी जनविरोधी। ट्रान्स्पोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को आदेश दिए हैं कि एक हफ़्ते में किराया बढ़ोतरी को रोकने के उपाय निकालें
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2017
केजरीवाल के इस आदेश के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो के प्रमुख मंगू सिंह को ढाई बजे सभी दस्तावेज के साथ आने के लिए बुलाया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में किराया न्यूनतम 10 रुपये से लेकर अधिकतम 60 रुपये किया जाएगा जबकि अभी ये न्यूनतम 10 रुपये से अधिकतम 50 रुपये है. इसी साल मई के महीने में पहले ही मेट्रो में किराए बढ़ाये गए थे. ये इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है.
VIDEO: पिंक लाइन में मेट्रो में देरी से साउथ एक्स की रौनक घटी
मई की बढ़ोतरी से पहले मेट्रो में न्यूनतम 8 रुपये से अधिकतम 30 रुपये था, यानी एक तरह से 3 अक्टूबर से जो नए किराए लागू होंगे वो मई से पहले के किराए के मुकाबले दोगुने होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal