विज्ञापन

दिल्ली मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी की जीत तय, AAP मैदान से बाहर, कांग्रेस के लिए हारी हुई लड़ाई

Delhi Mayor Election: नगर निगम दिल्ली हाउस में कुल 250 पार्षदों में BJP के पास 123 पार्षद हैं, जबकि AAP के पास 100 हैं. कांग्रेस के केवल 9 पार्षद हैं. मेयर चुनाव में पार्षदों के अलावा सांसद और विधायक भी मतदान करते हैं. इस लिहाज से BJP के पास लगभग 141 वोट हैं, जबकि AAP के पास 106 वोट. ऐसे में BJP उम्मीदवार प्रवेश वाही के मेयर बनने की राह काफी आसान है.

दिल्ली मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी की जीत तय, AAP मैदान से बाहर, कांग्रेस के लिए हारी हुई लड़ाई
दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग आज.
  • दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रवेश वाही का चयन लगभग तय माना जा रहा है
  • डिप्टी मेयर पद के लिए आनंद विहार वार्ड की पार्षद मोनिका पंत को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है
  • कांग्रेस ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अपने उम्मीदवार मोहम्मद जरिफ, राजेश गुप्ता को नामांकित किया है
नई दिल्ली:

दिल्ली को नया मेयर मिलने जा रहा है. ये मेयर बीजेपी का होगा. वर्तमान लीडर ऑफ द हाउस और रोहिणी से पार्षद प्रवेश वाही का मेयर बनना लगभग तय है. जबकि आनंद विहार वार्ड की पार्षद मोनिका पंत को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. दोनों उम्मीदवारों ने 23 अप्रैल को एमसीडी के इन पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था.

कौन बनेगा दिल्ली का मेयर?

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनावी ताल जरूर ठोंकी है, लेकिन उसके पास महज 8 वोट हैं. कांग्रेस ने कबीर नगर वार्ड के पार्षद मोहम्मद जरिफ को मेयर पद और मुबारिकपुर वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गुप्ता को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है.सबसे खास बात है कि इस बार मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनावों से आम आदमी पार्टी (AAP) ने खुद को एकदम अलग रखा है और कोई उम्मीदवारी पेश नहीं की है.

Latest and Breaking News on NDTV

AAP ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी

 इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से अलग होकर बनी नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) ने भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. नगर निगम दिल्ली हाउस में कुल 250 पार्षदों में BJP के पास 123 पार्षद हैं, जबकि AAP के पास 100 हैं. कांग्रेस के केवल 9 पार्षद हैं. मेयर चुनाव में पार्षदों के अलावा सांसद और विधायक भी मतदान करते हैं. इस लिहाज से BJP के पास लगभग 141 वोट हैं, जबकि AAP के पास 106 वोट. ऐसे में BJP उम्मीदवार प्रवेश वाही के मेयर बनने की राह काफी आसान है. यह लगातार दूसरा साल होगा जब दिल्ली को बीजेपी का मेयर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर यात्रा करने वाले ध्यान दें! 3 से 4 मिनट तक रुक-रुककर चल रही ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Mayor Election, Delhi Mayor Election Latest News, Delhi Mayor Election Today, BJP Councillor Parvesh Vahi, Aam Admi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com