विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

दिल्ली: मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने की युवक की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

दिल्ली: मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने की युवक की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

दिल्ली में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की फावड़े से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना बीते गुरुवार की है. मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Delhi Police)  ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Delhi Police)  ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे लड़ाई की शरुआत उस समय हुई जब इंद्रजीत मिश्रा जो एक सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है, राणा पार्क स्थित अपनी बहन के घर आया था. इसी दौरान वह अपने जीजा के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहा था. तभी संजय नाम का एक युवक जो मजदूरी करता है, अपनी मिनी ट्रक के साथ वहां आया और उसने इंद्रजीत के जीजा की बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद इंद्रजीत और उसके जीजा गौतम ने आरोपी संजय से गाड़ी सही से चलाने को कहा. इसपर उनके बीच आपसी कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संजय ने गाड़ी से फावड़ा निकाल कर उसपर गौतम पर हमला शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: टैटू आर्टिस्ट की हत्या का मामला सुलझा, हत्या के आरोपी तीन दोस्त गिरफ्तार

घटना में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में इस मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी और पीड़ित दोनों में किसी ने भी शराब नहीं पी हुई थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं एचएस फुल्का, जिन्होंने बगैर फीस लिये लड़ा 1984 के दंगा पीड़ितों का केस

गौरतलब है कि मामूली कहासुनी पर हुई हत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम में ऐसा मामला सामने आया था. जहां  एक 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था. पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी होने पर दीपांशु और 19 वर्षीय सोनू को चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से डंडों से पीटाई कर दी थी. इससे सोनू की दर्दनाक मौत हो गई थी और दीपांशु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में टैटू आर्टिस्ट की बेरहमी से हत्या, जल विहार प्रॉपर्टी से मिला सिर कटा शव 

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.यह वारदात गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाने इलाके में हुई थी. पुलिस के अनुसार हमले के दौरान सोनू मदद के लिए गुहार लगाता रहा था और 8 से 10 बदमाश उसको तब तक लाठियों से पीटते रहे थे जब वह अधमरा नहीं हो गया. शिवपुरी के रहने वाले और बेहद गरीब परिवार के सोनू शर्मा गंभीर घायल हो गया था. सोनू और उसके साथी दीपांशु को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी.

VIDEO: सपा नेता के घर छापेमारी.

 

 

 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beaten To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com