विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

केजरीवाल सरकार निजी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की योजना बना रही है: स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली सरकार निजी अस्पतालों और डायलिसिस केंद्रों पर कुछ शर्तों के साथ सार्वजनिक निजी साझेदारी के आधार पर डायलिसिस मुफ्त कराने की योजना बना रही है.

केजरीवाल सरकार निजी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की योजना बना रही है: स्वास्थ्य मंत्री
फाइल फोटो
  • 'निजी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की योजना पर हो रहा है काम'
  • दिल्ली आरोग्य कोष के माध्यम से उन्हें प्रति डायलिसिस 1,274 रुपये देगी
  • स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार निजी अस्पतालों और डायलिसिस केंद्रों पर कुछ शर्तों के साथ सार्वजनिक निजी साझेदारी के आधार पर डायलिसिस मुफ्त कराने की योजना बना रही है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. जैन ने बताया कि केवल वही निजी अस्पताल और स्टैंडएलोन केंद्र इस परियोजना का हिस्सा बनने के पात्र होंगे, जिनके पास दस डायलिसिस मशीनें हैं तथा जो दिल्ली सरकार की सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत पैनल पर हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली : LG ने आप सरकार की ओर से नियुक्त अधिवक्ता पैनल को अवैध घोषित किया, केजरीवाल नाराज

दिल्ली सरकार दिल्ली आरोग्य कोष के माध्यम से उन्हें प्रति डायलिसिस 1,274 रुपये देगी. जो दिल्लीवासी पिछले तीन सालों से दिल्ली में रह रहे हैं और जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, वही इस सुविधा के लिए पात्र होगा.

VIDEO: केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kejriwal Government, Satyendra Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com