विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

IIMC के एलुम्नाई मीट में मीडिया दिग्गजों का जमावड़ा, 23 पूर्व छात्र ईमका अवार्ड 2018 से सम्मानित

दिल्ली के बाद देश-विदेश समेत कुल 15 शहरों में आयोजित होगा ईमका. चंडीगढ़ में होगा समापन समारोह.

Also Read in
IIMC के एलुम्नाई मीट में मीडिया दिग्गजों का जमावड़ा, 23 पूर्व छात्र ईमका अवार्ड 2018 से सम्मानित
एलुम्नाई मीट के मौके पर जुटे पूर्व छात्र
नई दिल्ली: भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में एलुम्नाई मीट का आयोजन किया गया. भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व छात्रों के संगठन (ईमका) के सालाना जलसे में संस्थान से पढ़कर निकले और देश के अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम कर रहे दिग्गज पत्रकारों का जमावड़ा दिखा. कार्यक्रम के दौरान मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुल 23 पूर्व छात्रों को ‘इफको ईमका अवॉर्ड 2018’ से सम्मानित किया गया. इस मौके पर आईआईएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश और उज्बेकिस्तान के राजदूत फरहोद अर्जिएव मुख्य रूप से मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गूगल न्यूज लैब यूनिवसिर्टी नेटवर्क में शामिल हुआ IIMC

मीट के दौरान आजतक चैनल के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद को एलुम्नाई ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया. वहीं दिल्ली के विधायक पंकज पुष्कर को शिक्षा के क्षेत्र उनके विशेष योगदान के लिए पब्लिक सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस मौके पर एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह को ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म के लिए ईमका पुरस्कार दिया गया.
 
uma shankar singh

पुरस्कार समारोह के बाद एलुम्नाई के बीच विशेष तौर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. गौरतलब है कि दिल्ली के बाद ईमका का आयोजन ढेंकनाल, मुंबई, बेंगलुरु समेत कुल 15 शहरों में होगा.

VIDEO: आईआईएमसी में कॉन्फ्रेंस को लेकर विवाद
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIMC Alumni Meet Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com