दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- दिल्ली में मेडिकल की स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला
- प्राइवेट अस्पतालों में भी करा सकेंगे जीवन रक्षक ऑपरेशन
- सरकारी अस्पतालों में भीड़ के चलते लिया गया फैसला
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि प्रदेश के निवासियों को सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक सर्जरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि वे इसे निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में करवा सकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी मरीज को सरकारी अस्पताल में एक महीने के अंदर सर्जरी की तारीख नहीं मिलती है, तो अस्पताल उन्हें निजी अस्पताल को रेफर कर देगी. उसके बाद उसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी. आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चाहे लोगों की आर्थिक स्थिति जैसी भी हो, उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा और शिक्षा सुविधाएं हासिल हो."
उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की गई इस प्रकार की तीसरी पहल है. पहले सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाई दी गई, फिर निजी डॉयग्नोस्टिक केंद्रों पर मुख्य मेडिकल टेस्ट की सुविधा दी गई और अब मुफ्त सर्जरी की सुविधा दी जा रही है.
आलोचकों की ओर से यह कहे जाने पर कि निजी अस्पतालों को दिए जाने वाले पैसे को सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने में लगाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए उन्हें जितने धन की आवश्यकता होगी, मुहैया कराया जाएगा.
मुख्यमंत्री केजरीवाल की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की. जैन ने कहा, 'हम दुर्घटना पीड़ित योजना शुरू करने जा रहे हैं, जहां आग, सड़क हादसे एवं तेजाब हमले के पीड़ितों को दिल्ली सरकार के निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.' मंत्री ने इसका ब्योरा नहीं दिया.
इनपुट: आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal, Free Surgery In Private Hospitals, Private Hospitals