दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने करीब चालीस लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट जब्त की है. गिरफ्तार आरोपी संजय अग्रवाल पिछले छह वर्षों से अवैध सिगरेट तस्करी में सक्रिय था और हरियाणा में रहता था. पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के खोया मंडी में टेंपो के जरिए भारी मात्रा में सिगरेट तस्करी की जा रही है.