विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2016

दिल्ली में ठंड का असर, कोहरे के कारण 37 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में ठंड का असर, कोहरे के कारण 37 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कोहरे के कारण 37 ट्रेनों को रद्द किया गया है, हालांकि हवाई अड्डे अधिकारियों के अनुसार, सुबह के दौरान विमानों का परिचालन सामान्य रहा।

मौसम अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर 100 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह के दौरान हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सुबह 5:30 बजे 800 मीटर दृश्यता रह गई थी, और सुबह 8:30 बजे तक यह घटकर 300 मीटर रह गई थी।

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसमविदों ने बताया, ''आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे... अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है...'' बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.2 और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में कोहरा, ठंड का असर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, ट्रेन रद्द, हवाई यातायात, Fog In Delhi, NCR Region, Trains Cancelled, Air Traffic