विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

दिल्ली: बुझा ली गई पंजाबी बाग इलाके के तेल गोदाम में लगी आग, एक शव बरामद

गोदाम में लगी इस आग से सटी एक अन्य बिल्डिंग भी चपेट में आ गई. कूलिंग प्रोसेस के दौरान एक शव बरामद किया गया है.

दिल्ली: बुझा ली गई पंजाबी बाग इलाके के तेल गोदाम में लगी आग, एक शव बरामद
नई दिल्ली:

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक इंजन ऑयल के गोदाम में शनिवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई. इस आग को करीब ढाई घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद करीब 7 बजकर 50 मिनट पर बुझा लिया गया. फिलहाल बिल्डिंग की कूलिंग प्रोसेस का काम चल रहा है. दमकल कर्मियों ने इस दौरान एक शव भी बरामद किया है. शव की अभी शिनाख्त होना बाकि है. 

गोदाम में लगी इस आग से सटी एक अन्य बिल्डिंग भी चपेट में आ गई. आग काफी तेज थी और इसे बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Broke Out, Fire, Delhi, Punjabi Bagh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com