विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2022

दिल्ली : रोहिणी इलाके में शादी के पंडाल में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, आग करीब दोपहर दो बजे लगी. पंडाल  के लकड़ी से बने होने के कारण यह तेजी से फैली.

नई दिल्‍ली:

देश की राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी इलाके के एक शादी के पंडाल में भारी आग लगने की खबर है. आग के कारण आसपास आसमान में धुंए के काले बादल  उठते हुए नजर आ रहे हैं. फायरब्रिगेड की 12 दमकलें आग पर काबू के प्रयास में जुटी हैं. जानकारी के अनुसार, आग करीब दोपहर दो बजे लगी. पंडाल  के लकड़ी से बने होने के कारण यह तेजी से फैली. आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. घटना स्‍थल के आसपास काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है. विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है...  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire At Wedding Pandal, Fire Rohini, Delhi Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com