विज्ञापन

पोते के साथ टहल रहे थे ढाल सिंह बिसेन, तभी आई गर्वनर बनने की खबर

बीजेपी के सीनियर नेता ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया गर्वनर नियुक्त किया गया है. वह जब अपने पोते के साथ टहल रहे थे. तभी उन्हें यह खबर मिली कि उन्हें उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

पोते के साथ टहल रहे थे ढाल सिंह बिसेन, तभी आई गर्वनर बनने की खबर
पोते के साथ टहल रहे ढाल सिंह बिसेन को मिली राज्यपाल बनने की खबर (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
  • एमपी के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • ढाल सिंह बिसेन सोमवार की रात जब अपने पोते के साथ टहल रहे थे, तभी उन्हें राज्यपाल बनने की खबर मिली.
  • ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में अब जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे.

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन सोमवार की रात में जब अपने घर पर आराम से पोते के साथ टहल रहे थे. तभी भोपाल से एक फोन आया और उन्हें बताया गया कि वह उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए हैं. इसके बाद घर में जश्न का माहौल हो गया. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह दौड़ गया और रात से ही उनके आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए नेता पहुंचने लगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है. उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे. 

पोते के साथ टहल रहे थे ढाल सिंह बिसेन

ढाल सिंह बिसेन सिवनी में स्थित अपने आवास पर सोमवार की रात में पोते के साथ टहल रहे थे. तभी राजधानी भोपाल से एक फोन आया, उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है. जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी परिजनों और अपने समर्थकों को दी. इसके बाद जिले के सीनियर नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी. जबकि समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने का जश्न मनाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

मंत्री और सांसद रह चुके हैं ढाल सिंह बिसेन

ढाल सिंह बिसेन मूल रूप से सिवनी जिले के पिपरिया गांव के रहने वाले हैं. पंच से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. बीजेपी से जुड़े होने के साथ-साथ वह पेशे से डॉक्टर भी रहे हैं. साल 1990 में वह बीजेपी के टिकट पर बरघाट विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने. इसके बाद 1993, 1998 और 2003 में भी उन्हें जीत मिली. लगातार चार बार विधायक रहे, इस दौरान 2003 से 2005 के बीच वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे. 2011 से 2013 के बीच उन्हें मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. 

ये वीडियो भी देखिए

बालाघाट लोकसभा सीट से रहे सांसद 

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बालाघाट सीट प्रत्याशी बनाया था. जहां से जीत हासिल करने के बाद वह पहली बार सांसद बने थे. 2024 में पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया था. लेकिन अब 2 साल बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है. ढाल सिंह बिसेन अब उत्तराखंड राज्य के 9वें राज्यपाल बनेंगे. सीएम मोहन यादव समेत मध्य प्रदेश के सीनियर नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है. 

ये भी पढ़ेंः 6 राज्यों को मिले नए गवर्नर, ओम प्रकाश माथुर और दुष्यंत गौतम समेत इन लोगों को मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhal Singh Bisen, Uttarakhand Governor, Uttarakhand Governor News, New Governors, New Governors Appointed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com