दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- बुराड़ी इलाके में एक चार साल की बच्ची से रेप का मामला
- मालीवाल ने थाने के एसएचओ को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की
- मालीवाल ने खुद इस चिट्ठी को व्हाट्सऐप पर अपलोड किया
नई दिल्ली:
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में स्वाति मालीवाल पर रेप पीड़ित लड़की की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया गया है।
बता दें कि बुराड़ी इलाके में 14-वर्षीय दलित किशोरी से रेप का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित किशोरी की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुराड़ी थाने के एसएचओ को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इस चिट्ठी में मालीवाल ने बच्ची का नाम भी लिखा था और यह भी आरोप है कि बाद में मालीवाल ने खुद इस चिट्ठी को व्हाट्सऐप पर अपलोड कर मीडिया को भेज दिया था।
इस मामले को लेकर इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 228ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह धारा गैर जमानती है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली महिला आयोग, स्वाति मालीवाल, रेप पीड़ित, दिल्ली पुलिस, गैंगरेप, Delhi Women Commission, Swati Maliwal, RApe Victim, Delhi Police, Gangrape