दिल्ली में इस समय बीजेपी की सुनामी आई हुई है.आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव हार चुके हैं. चुनाव जीतने वाले आप के प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री आतिशी का नाम शामिल हैं. इसके साथ ही दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी हुई है. बीजेपी ने दिल्ली में पिछली सरकार 1993 में बनाई थी. बीजेपी में अब दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज हो गई है.
किस सीट से कौन हारा कौन जीता
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है. वह नई दिल्ली सीट से 3,186 वोटों से बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा के हाथों हार गए. वहीं, जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1,844 वोटों के अंतर से मात दी.हार के बाद मीडिया से बातचीत में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव हम सभी लोगों ने बहुत ही मेहनत से लड़ा. जंगपुरा विधानसभा के लोगों ने हमें बहुत प्यार और सम्मान दिया. लेकिन, हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि वो जंगपुरा की समस्या को हल करेंगे. अब देखते हैं, क्या करना है. हम विश्लेषण करेंगे कि गलती कहां हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं कालकाजी सीट पर आप की वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हाराया.राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप के दुर्गेश पाठक को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बीजेपी के उमंग बजाज ने हराया.कोंडली विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने एक बार फिर जीत दर्ज की है.वहीं कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में आए नीरज बसोया ने आप के नरेश पहलवान को हराया. आप के एक और बड़े नेता सोमनाथ भारती को मालवीय नगर में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने हराया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने भी रुझान देने शुरू कर दिए हैं. आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वह 44 सीटों पर आगे चल रही है. इसी तरह से आम आदमी पार्टी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. अबसे कुछ देर बाद ही यह तय हो जाएगा कि दिल्ली पर अगले पांच साल तक किसका शासन होगा. इस चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान हुआ था. दिल्ली के 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक 60.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. कुल 94 लाख 51 हजार 997 लोगों ने वोट डाला था.बुधवार को हुए मतदान में 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिलाओं ने मतदान किया था. थर्ड जेंडर के 403 मतदाताओं ने वोट डाला था.
इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बार दिल्ली का मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है. आप ने सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा है. वहीं बीजेपी ने केवल 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से उम्मीदवार हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं.केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है.यहां हम बताएंगे कि दिल्ली की किस सीट पर कौन सा उम्मीदवार आगे चल रहा है और किस पार्टी ने कितनी सीटों पर बढ़त बनाई है.
#WATCH | Delhi | Security heightened at the counting centre as the counting of votes for #DelhiAssemblyElection2025 is going to be conducted today, starting at 8 am.
— ANI (@ANI) February 8, 2025
Visuals from Seelampur. pic.twitter.com/d5lWYYBgw5
एग्जिट पोल में किसकी बन रही है सरकार
वोटिंग के बाद आए कई 'एग्जिट पोल' में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत का अनुमान लगाया गया था. वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की बीजेपी के पीछे दिखाया गया है. वहीं पिछले दो चुनाव से शून्य पर सिमटी कांग्रेस को इस चुनाव में भी कोई लाभ होता हुआ नहीं दिख रहा है. हालांकि दो एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी(आप) की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है.
इस बार दिल्ली में 2020 की तुलना में कम मतदान हुआ है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 फीसदी मतदान हुआ था.
ये भी पढ़ें: कैसे खुलेगी EVM, कैसे आएंगे नतीजे... पहले वोट की गिनती से लेकर हर बात डीटेल में जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं