विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

टेरर फंडिंग : ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ चार्जशीट दायर की

जांच में पता चला है कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर शब्बीर शाह को पैसा भेज रहा था.

Also Read in
टेरर फंडिंग : ईडी ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ चार्जशीट दायर की
शब्बीर शाह की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ दिल्ली की अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है. जांच में पता चला है कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर शब्बीर शाह को पैसा भेज रहा था. अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और जमात उत दावा प्रमुख हाफिज सईद से भी उसके तार जुड़े हुए हैं और वह सईद से लगातार बातें करता रहा है. आखिरी बातचीत इसी साल जनवरी महीने में की थी.

यह भी पढ़ें : शब्‍बीर शाह सभी अलगाववादी नेताओं में सबसे अमीर : एनआईए

पाकिस्तान के हवाला ऑपरेटरो के जरिए शब्बीर के पास पैसा आता था. आतंक के लिए हवाला से आए पैसों पर वह तीन प्रतिशत कमीशन भी देता था. इस पैसे का कुछ भाग अपने व्यक्तिगत खर्च में लेता था. ईडी ने शब्बीर शाह से जुडे 62 लाख रुपये भी जब्त किए हैं. जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के नेता शब्बीर शाह की पार्टी का आईपी एड्रेस पाकिस्तान के पेशावर में मिला है. पार्टी का सूचना केंद्र रावलपिंडी में है. पार्टी का मुख्यालय शब्बीर शाह के श्रीनगर स्थित घर में है.

यह भी पढ़ें : टेरर फंडिग केस : NIA ने श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 जगहों पर की छापेमारी

शब्बीर शाह के पास आय का कोई जरिया नहीं है. वह कोई आय़कर रिटर्न भी नहीं फाइल करता है. पार्टी के लिए चंदा केवल नगद में लिया जाता है और कोई रसीद भी नहीं दी जाती.

VIDEO : अलगाववादी नेताओं ने बटोरी बेहिसाब दौलत
ईडी ने शब्बीर शाह और असलम वानी को गिरफ्तार किया है. वानी ने ही खुलासा किया था कि वो शब्बीर शाह को पाकिस्तान से आए करोड़ों रुपये देता था. अभी दोनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shabir Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com