विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा ऑपरेशन, नशीले पदार्थों के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दिल्ली यूनिट ने दो ऑपरेशन  के दौरान साढ़े चार किलो हशीश और साढ़े 25 किलो Pseudoephedrine ड्रग बरामद किया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा ऑपरेशन, नशीले पदार्थों के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
प्रतिकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की दिल्ली यूनिट ने दो ऑपरेशन  के दौरान साढ़े चार किलो हशीश और साढ़े 25 किलो Pseudoephedrine ड्रग बरामद किया है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है. एनसीबी को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में जम्मू कश्मीर से हशीश की सप्लाई होने वाली है. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने 8 जनवरी को आजादपुर सब्जी मंडी के पास एक ट्रक को रोका और उसकी तलाशी लेने के बाद साढ़े चार किलो हशीश बरामद हुआ. ट्रक में मौजूद दोनों को गिरफ्तार भी किया गया.

दिल्ली में पकड़ी गई 100 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

दूसरे ऑपरेशन की बात करें तो एनसीबी ने सीआईएसएफ के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में आईजीआई एयरपोर्ट से तंजानिया के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से साढे 25 किलो Pseudoephedrine बरामद किया गया. इसके बारे में एनसीबी को सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी सीआईएसएफ से साझा की गई. जानकारी के मुताबिक तंजानिया का रहने वाला यह शख्स प्रतिबंधित पदार्थ दिल्ली से विदेश ले जाने की फिराक में था, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

स्टूडेंट वीजा पर भारत आकर ड्रग्स सप्लाई कर रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narcotics Control Bureau (NCB), Narcotics Control Bureau, Drug
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com