विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2018

इंडिया गेट पर 15 अगस्त को सभी धर्मों की किताब जलाने वाले दो लड़के गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली में पुलिस ने दो ऐसे दो लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि इन दोनों ने इंडिया गेट पर सभी धर्मों की किताबें जलाईं.

इंडिया गेट पर 15 अगस्त को सभी धर्मों की किताब जलाने वाले दो लड़के गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली में पुलिस ने दो ऐसे दो लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि इन दोनों ने इंडिया गेट पर सभी धर्मों की किताबें जलाईं. दरअसल, 15 अगस्त की शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर दो लड़को ने सभी धर्मों की धामिर्क किताबें को जला दिया. इन्होंने इंडिया गेट पर बाइबल, गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ और संविधान की कॉपी जलाई. 

बताया जा रहा है कि ये दोनों लड़के बुंलदशहर और जम्मू के रहने वाले हैं. दोनों लड़को में से जम्मू का रहने वाला मदन शर्मा था और बुलंदशहर का शकील. दोनों लड़कों के मुताबिक, धर्म की वजह से नफरत फैलती है. 

जिस वक्त इंडिया गेट के राजपथ के लॉन में दोनों लड़के सभी धर्म की किताबें जला रहे थे, वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: