दिल्ली की ज्यादातर सड़कों पर पूरा दिन जाम देखने को मिलता है. गाडि़यां सड़कों पर रेंगती हुई नजर आती हैं. यह समस्या आज से नहीं हैं, सालों से दिल्ली की सड़कों का नजारा ऐसा ही रहा है. इस जाम की वजह से देश की अर्थव्यस्था के साथ-साथ लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. आखिर, दिल्ली की सड़कों पर इस जाम की वजह क्या है? क्या इस जाम से निजात पाना का कोई तरीका है? ट्रैफिक जाम जो कि आज आम जनता के लिए बड़ी समस्या है, इससे जुड़ी हमारी आज की खास मुहिम है. आप किस शहर में कहां ट्रैफिक से जूझते हैं... हमें 7303388311 पर मैसेज कर अपनी परेशानी साझा कीजिए... साथ ही बताएं क्या हो इसका निदान...
लाल किले के सामने 24 घंटे रहता है जाम
दिल्ली का चांदनी चौक ऐसा एरिया है, जहां 24 घंटे गाडि़यों का जाम देखने को मिलता है. लालकिले के सामने वाली सड़क पर तो गूगल मैप के जरिए भी ट्रैफिक जाम को देखा जा सकता है. चांदनी चौक में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि यहां 24 घंटे ट्रैफिक जाम रहता है. यहां की सड़कें टूटी हुई हैं. जिसकी वजह से गाडि़यों की रफ्तार यहां काफी थीमी हो जाती है. इसके अलावा सड़कों पर खड़ी कारें भी ट्रैफिक जाम की प्रमुख वजहों में से एक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीजेपी सांसद ने बताया- कैसे चांदनी चौक से कैसे दूर होगा ट्रैफिक जाम
चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली की मुख्य मार्केट होने के कारण यहां काफी बड़ी संख्या में लोग आते हैं. पार्किंग की समस्या सबसे काफी है. इसलिए ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए हम मल्टी लेवल पार्किंग बनाने पर विचार कर रहे हैं. ई-रिक्शा भी चांदनी चौक मार्केट में काफी भारी संख्या में हो गए हैं. इन्हें भी डिसेंट्रलाइज करने पर योजना बनाई जा रही है. कई जगह अंडर पास और ओवर ब्रिज बनाए जाने पर भी विचार चल रहा है.
जाम की समस्या की 10 बड़ी वजह
- दिल्ली में जाम की सबसे बड़ी वजह है, लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या.
- टूटी, जर्जर सड़कें
- सड़कों पर अतिक्रमण
- खराब ड्राइविंग, नियम उल्लंघन
- सड़क हादसे
- सड़क निर्माण, रखरखाव
- बरसात में जलजमाव
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी
- वीवीआईपी मूवमेंट
- अवैध पार्किंग भी जाम की बड़ी वजहें हैं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं