दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है. दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आज सुबह स्कूल के पास धमाका होना यह दिखाता है कि केंद्र सरकार को दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर की कोई चिंता नहीं है. दिल्ली वालों की कोई चिंता नहीं है. इस धमाके से स्कूल की दीवार गिर गई और मैं शुक्रगुजार हूं भगवान का. आज छुट्टी का दिन था. अगर स्कूल खुला होता तो क्या होता.
मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरा
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे पास दो दर्जन लोगों के फोन आए हैं, जो कह रहे हैं आप भीड़ में नहीं जाना कुछ भी हो सकता है. आप पदयात्रा में मत जाना. बीजेपी सोई हुई है और लोग भाजपा के निकम्मेपन से डर गए हैं. यह आज का ही मामला नहीं है. कल भी 60 राउंड फायरिंग वेलकम इलाके में हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनीष सिसोदिया, 'पिछले 10 दिनों में किसी इलाके में किसी को धमकी दी जा रही है कहीं गोलियां चलाई जा रही है. नारायणा में गोलीबारी हुई. महिपालपुर में वसूली के लिए पैसे मांगे गए. ये चल क्या रहा है दिल्ली में? दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी बीजेपी के पास है. आप अपना काम कीजिए वरना इस्तीफा दे दीजिए.'
'आप' नेता ने कहा कि दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को ठीक कीजिए. आपने सारा इंटेलीजेंस इसपर लगाया जा रहा है कि दिल्ली वालो के काम कैसे रोके जाए. दिल्ली को गैंगस्टर चला रहे है. जैसे फिल्मों में हम देखते थे. इनके पास लॉ एंड ऑर्डर का काम आया. इन्होंने गैंगस्टरों को सौंप रखा है. त्योहारों के समय में लोग डरे हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं