विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंगस्टर शबीर चौधरी, MCOCA केस में एक साल से था फरार

दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली और ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय एक बड़े संगठित अपराध गिरोह के सरगना शबीर अली उर्फ शबीर चौधरी को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंगस्टर शबीर चौधरी, MCOCA केस में एक साल से था फरार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली और ट्रांस-यमुना इलाके में सक्रिय एक बड़े संगठित अपराध गिरोह के सरगना शबीर अली उर्फ शबीर चौधरी को गिरफ्तार किया है. शबीर अप्रैल 2025 से मकोका (MCOCA) के एक मामले में फरार चल रहा था. 14 जून को हरियाणा के शंभू बॉर्डर से उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया. पुलिस ने शबीर के कब्जे से एक XUV-700 कार और एक स्कूटी बरामद की है. 

पुलिस के मुताबिक, शबीर चौधरी, हाशिम बाबा-अनवर चाचा गैंग का सरगना है. यह गिरोह दिल्ली के सीलमपुर, भजनपुरा, मौजपुर, शाहदरा और ट्रांस-यमुना इलाके के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में सक्रिय रहा है. गिरोह पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, जमीन पर कब्जा और कई संगीन अपराधों के आरोप है. 

दुबई से भी नेटवर्क चला रहे थे गैंग के कुछ सदस्‍य

जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग के कुछ सदस्य नेपाल और दुबई से भी अपना नेटवर्क चला रहे थे. स्पेशल सेल इससे पहले भी इस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है. जनवरी 2026 में गैंग के शार्प शूटर सोहेल उर्फ आलम उर्फ तोहीद को एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था. वहीं, दिसंबर 2025 में गैंग से जुड़े जासिम उर्फ आलू और जहांगीर उर्फ इक्का को चार पिस्टल और 14 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. 

Muharram Traffic Advisory: आज दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

भाई की हत्‍या के बाद हुआ सक्र‍िय 

पुलिस के अनुसार, शबीर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. उसने 1990 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा था. 2008 में अपने भाई की हत्या के बाद वह और ज्यादा सक्रिय हो गया. जेल के दौरान उसकी मुलाकात हाशिम बाबा और अनवर चाचा जैसे अपराधियों से हुई, जिसके बाद उसने संगठित अपराध का नेटवर्क खड़ा किया. 

मकोका समेत कई मामलों में था वांछि‍त 

शबीर के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों से जुड़े 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह स्पेशल सेल के MCOCA केस समेत कई मामलों में वांछित था। पुलिस का कहना है कि इस MCOCA मामले में गैंग के 9 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि हाशिम बाबा, अनवर चाचा, जोया खान, समीर उर्फ बाबा, सलीम पिस्टल, हर्ष पाल सिंह उर्फ रूबल और इलियास समेत कई प्रमुख सदस्य फिलहाल जेल में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime News, Delhi Crime News Hindi, News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com