आरोपी अदीबा की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने 27 साल की अदीबा को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने 7 महीने की बेटी को मनहूस समझकर उसकी हत्या कर दी. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक 20 अगस्त को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल से जानकारी मिली कि एक महिला एक 7 महीने की बच्ची को मृत लेकर आई है. पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि उसकी मौत पानी की बाल्टी में डूबने से हुई है.
पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर हुई है. उसके शरीर के अंदर पानी नहीं मिला. फिर पुलिस ने अदीबा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब से बेटी हुई थी तब से कुछ न कुछ गड़बड़ हो रहा था, कुछ आर्थिक नुकसान भी हुआ. अदीबा खुद को बीमार भी समझने लगी थी. उसे लगा कि ये सब बच्ची की वजह से हो रहा है और वो मनहूस है.
उसने 20 अगस्त को अपने दुपट्टे से पहले बच्ची का गला घोंटा और फिर उसे पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया. उसके बाद अपने पति इसरार को बताया कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई ह. अदीबा की ये बच्ची पहली संतान थी. पेशे से दर्जी इसरार की शादी अदीबा से डेढ़ साल पहले ही हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
7 Months Daughter Killed, Delhi Police