विज्ञापन

UPPSC ने घोषित किया पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट, नेहा पांचाल बनीं टॉपर, टॉप टेन में शामिल हैं 6 लड़कियां

UPPCS 2024 Result: पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट के टॉप टेन में 6 लड़कियों ने परचम लहराया है. नेहा पांचाल टॉपर घोषित की गई है, जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें स्थान नेहा सिंह, छठे स्थान पर दीप्ति वर्मा, सातवें स्थान पर पूजा तिवारी ने सफलता हासिल कर प्रदेश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. 

UPPSC ने घोषित किया पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट, नेहा पांचाल बनीं टॉपर,  टॉप टेन में शामिल हैं 6 लड़कियां
NEHA PANCHAL TOPPED PCS 2024

UPPSC Declears Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रविवार को पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. फाइनल रिजल्ट में नेहा पांचाल ने टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरा और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला है. पीसीएस 2024 के फाइनल रिजल्ट में लड़कियों को बोलबाला रहा है. टॉप 10 में कुल 6 लड़कियां शामिल है, जबकि पहले और दूसरे नंबर पर बाजी मारने वाली भी लड़कियां हैं.  

पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट के टॉप टेन में 6 लड़कियों ने परचम लहराया है. नेहा पांचाल टॉपर घोषित की गई है, जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें स्थान नेहा सिंह, छठे स्थान पर दीप्ति वर्मा, सातवें स्थान पर पूजा तिवारी ने सफलता हासिल कर प्रदेश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. 

ये भी पढ़ें-नर्सरी में ही उठ गया था पिता का साया, सिलाई करने वाली मां के बेटे ने बिहार बोर्ड में किया Top

कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए गए

गौरतलब है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं है. आयोग के सचिव अशोक कुमार ने जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि पीसीएस में सम्मिलित कुल 24 प्रकार के पदों/सेवाओं के लिए चयन किया गया है. पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चार फरवरी 2026 को घोषित किया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

इंटरव्यू के लिए सफल घोषित हुए थे 2719 अभ्यर्थी

आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के पिटीशन नंबर 5254/2025 (ऋषि प्रकाश बनाम UP पब्लिक सर्विस कमीशन और दूसरी) और 14 जुड़ी हुई पिटीशन में दिए गए ऑर्डर के मुताबिक, 20 मार्च, 2026 के एक ऑर्डर के ज़रिए दो और कैंडिडेट को इंटरव्यू स्टेज के लिए प्रोविजनली सफल घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा

इंटरव्यू के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा 26 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक सम्पन्न किया गया था. जिसमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. प्रश्नगत परीक्षा में सम्मिलित कुल 24 प्रकार के पदों/सेवाओं के लिए उपलब्ध 947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा सफल घोषित किया गया है.
Latest and Breaking News on NDTV

मेंस परीक्षा में शामिल थे कुल 13776 अभ्यर्थी

यूपीपीसीएस MAINS की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी और मेंस परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. एस्टेट ऑफिसर के पद के लिए एक रिक्ति और मैनेजर के पद के लिए 14 रिक्तियां उपयुक्त उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण खाली रह गई हैं; आयोग ने सिफारिश की है कि इन रिक्तियों को नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जाए. इस आशय की सूचना समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-IAS-IPS कपल ने दिखाया कमाल, सौम्या शर्मा-अर्चित चंदक को महाराष्ट्र से मिला शानदार अवार्ड!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com