Delhi-NCR Ke Mausam ka Hal: दिल्ली वालों को 18 जून को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन सवाल वही है. क्या कल बारिश होगी या फिर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी? भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी में बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. यानी मौसम पूरी तरह बदलने के बजाय पूरे दिन करवट लेता रह सकता है.
दिन या रात: कब बदलेगा मौसम?
IMD के अनुसार 18 जून को दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. शाम या रात के समय कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.
हाल के दिनों में दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग का मानना है कि राहत का यह सिलसिला फिलहाल जारी रह सकता है.
एक नजर में: 18 जून का मौसम |
|---|
| ✔️ दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे |
| ✔️ कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव |
| ✔️ तेज हवाएं और गरज-चमक का अनुमान |
| ✔️ तापमान थोड़ा कम, लेकिन उमस बनी रहेगी |
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिख सकता है असर
मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसी वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में बादल, आंधी और बारिश हो सकती है.
हालांकि ये लगातार या मूसलाधार बारिश जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है. यानी फिलहाल अनुमान बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की है.
क्यों बदल रहा है मौसम?
18 जून से नया Western Disturbance एक्टिव हो सकता है. इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में दिखेगा. जिससे यहां बारिश, आंधी और बादल बढ़ सकते हैं.
18 जून का मौसम: जल्दी समझें
- बारिश: हल्की ही रहेगी, झमाझम नहीं.
- गर्मी: कम होगी, लेकिन पसीना परेशान करेगा.
- हवाएं: तेज झोंके आ सकते हैं.
दिल्ली-NCR के लोगों को क्या करना चाहिए?
- मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखना चाहिए.
- शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है और कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंके भी चल सकते हैं.
- कुल मिलाकर 18 जून को दिल्ली में न तो भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने के आसार हैं और न ही पूरे दिन मूसलाधार बारिश का अनुमान है.
- मौसम का मिजाज बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और उमस के बीच झूलता रह सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं