दिल्ली के लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर को हरी झंडी मिल गई है. इस रूट पर कुल आठ स्टेशन होंगे. देश का यह पहला ऐसा मेट्रो रूट होगा जिसमें सिर्फ तीन कोच ही होंगे. इस रूट की कुल लंबाई 8 किलोमीटर की होगी और इस रूट पर हर दिन 80 हजार यात्री सफर कर पाएंगे.यह रूट कई इंटरचेंज से होकर गुजरी है. इंटरचेंज की वजह से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों दूसरे रूट्स तक की यात्रा करने में भी सहूलियत होगी. इस रूट के शुरू होने का अनुमान 2029 तक है. अगले कुछ महीनों में इस रूट पर काम शुरू हो सकता है.
फेज़-IV का लाजपत नगर - साकेत जी ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में दूसरी सबसे छोटी मेट्रो लाइन (8 किलोमीटर) होगी. इससे मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर के साथ निर्बाध इंटरचेंज सुनिश्चित करते हुए लास्ट माइल कनेक्टिविटी का विस्तार करेगी.इस रूट के शुरू होने से लाभ ये होगा कि इससे प्रति ट्रिप ऊर्जा की कम खपत होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर कोच की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की होगी
इससे पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा और खर्च भी कम लगेगा.हर कोच में बैठने और खड़े होने की क्षमता लगभग 300 यात्री की होगी यानी 3 कोच में कुल प्रति ट्रिप 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे .
इस रूट्स पर ये स्टेशन होंगे
नए कॉरिडोर में आठ महत्वपूर्ण स्टेशन हैं, जिसमें लाजपत नगर (पिंक और वायलेट लाइनों के साथ इंटरचेंज) एंड्रयूज गंज, जीके-1, चिराग दिल्ली (मैजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज), पुष्पा भवन, साकेत कोर्ट, पुष्प विहार , साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन के साथ इंटरचेंज), स्टेशन शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं