अगर आप मेट्रो से सफर करते हैं और स्मार्ट कार्ड को साथ रखना आपकी बाध्यता है तो अब ऐसा नहीं होगा.दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट यानी MJQRT की सुविधा को शुरू करने का फैसला किया है.यह सुविधा देश में पहली बार दिल्ली मेट्रो में ही शुरू की जा रही है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अपने मोबाइल फोन को ही एक स्मार्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में DMRC एप को इंस्टाल करना होगा. दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.विकास कुमार ने गुरुवार को मेट्रो भवन में इस नए फीचर को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया. मेट्रो यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल शुक्रवार से कर सकेंगे.

यात्रियों के समय की होगी बचत
DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी. उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लागू होने से DMRC की ईज ऑफ बुकिंग की पहल का ही एक हिस्सा है. इसी के तहत मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया गया है. इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी भी होगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

अब टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन
इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को कस्टमर केयर काउंटर या टिकट वेंडिंग मशीनों के सामने लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब यात्री कभी भी कहीं से भी आसानी से मल्टीपल जर्नी वाला क्यूआर कोड टिकट खरीदकर कई बार मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे. विकास कुमार ने इस सुविधा को लांच करने के दौरान कहा कि MJQRT के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड, एनसीएमसी कार्ड, पेपर टिकट, सिंगल जर्नी क्यूआर कोड जैसे अन्य टिकटिंग के विकल्प भी पहले की तरह ही जारी रहेंगे.

एक क्यूआर कार्ड कई बार यात्रा कर सकेंगे
दिल्ली मेट्रो में अभी तक जो सुविधा उसके तहत क्यूआर कोड वाली पेपर टिकट मिलती है या तो आप ऐप के जरिए क्यूआर टिकट खरीदते हैं. इस टिकट को आप एक बार ही यूज कर पाते थे. यानी अगर आप कही जाना चाहें तो एक बार ही क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर पाते थे. एक बार यात्रा पूरी होने के बाद वो क्यूआर कोड आपके किसी काम नहीं रहता था. लेकिन नई व्यवस्था में केवल एक क्यूआर कोड खरीदकर लोग उससे कई बार यात्रा कर सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं