विज्ञापन

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: RBI से रिटायर्ड ATM कर्मचारी की हत्या, परिवार ने ‘जाजू’ पर जताया शक

Delhi Murder News: मंदिर मार्ग इलाके में 63 वर्षीय माधो राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. परिवार ने पड़ोसी जाजू पर हत्या और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात:  RBI से रिटायर्ड ATM कर्मचारी की हत्या, परिवार ने ‘जाजू’ पर जताया शक
ians
  • दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में 63 वर्षीय माधो राम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने मामला दर्ज किया है
  • माधो राम RBI से रिटायर्ड एमटीएस कर्मचारी थे, उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं
  • मृतक की पत्नी उषा ने जाजू नाम के व्यक्ति पर हत्या और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई है. शाम करीब 5 बजकर 36 मिनट पर पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि अंध विद्यालय के पास एक शख्स को चाकू मार दिया गया है.

सूचना मिलते ही मंदिर मार्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पहली मंजिल पर बने एक कमरे में 63 साल के माधो राम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली पुलिस जांच में सामने आया है कि माधो राम RBI से रिटायर्ड एमटीएस कर्मचारी थे. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं. क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने मंदिर मार्ग थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

माधो राम के परिवार के आरोप

मृतक की पत्नी उषा का आरोप है कि जाजू नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने उनके पति की हत्या की है. वारदात के बाद उनके गले से सोने की चेन भी निकाल ली गई. जब यह घटना हुई तब माधो राम अपने घर की पहली मंजिल पर थे और नीचे ग्राउंड फ्लोर के कमरे में उनकी बेटी मौजूद थी.

बेटी ने क्या बताया?

मृतक की बेटी शिवानी ने बताया कि घर में उस समय कोई नहीं था, मां फंक्शन में गई थीं. प्रकाश अंकल घर में आते-जाते रहते हैं, वही भागकर आए और बताया कि ऊपर क्या हो गया.

जब वह ऊपर गई तो देखा कि पूरा खून ही खून था, गला कटा हुआ था और गर्दन से खून निकल रहा था. उसने कहा कि किसी से कोई लड़ाई नहीं थी और पिता घर पर ही रहते थे. उसने यह भी बताया कि जब मां फंक्शन में जा रही थीं, तब जाजू नाम का लड़का ऊपर बैठा हुआ था और उसने मां को ऊपर भी नहीं जाने दिया था.

पत्नी और दूसरी बेटी का बयान

मृतक की पत्नी उषा को जाजू पर शक है. उनका कहना है कि वह पास में ही रहता है. जब वह दोपहर करीब 2 बजे घर से जा रही थीं, तब पति ने पानी मांगा था और जाजू सीढ़ियों पर बैठा था. उसने कहा कि वह पानी दे देगा और वह चेन की तरफ घूर रहा था. दूसरी बेटी, जो शास्त्री नगर में रहती हैं, को फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली. उसने भी न्याय की मांग की है.

उषा की बहन पूनम ने बताया कि वह उषा के साथ ही फंक्शन में गई थीं. जैसे ही वहां पहुंचीं, फोन आ गया. वह रोती हुई उषा को घर लेकर आईं. फिलहाल परिवार के सदस्य इलाके के रहने वाले जाजू नाम के व्यक्ति पर हत्या और लूट का आरोप लगा रहे हैं, जबकि द‍िल्‍ली पुल‍िस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- बागपत DM का 'बेजुबान' प्रेम: लंगूर "मटरू" के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल 

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com