विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 4000 करोड़ रुपये की 'रामायणम्' का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे. इस टीजर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए.

4000 करोड़ की रामायणम् की अनसीन फुटेज देख उड़े यूट्यूबर के होश, 20 मिनट का वीडियो देख बोला ऑस्कर जीतेगी
ऑस्कर में जाएगी रामायणम्!
Social Media
नई दिल्ली:

Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा इस वक्त हर तरफ है. फिल्म का बजट तो सुर्खियां बटो ही रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी खूब चर्चा में है. इस बीच फिल्म की एक अनसीन फुटेज की स्क्रीनिंग हुई और यहां भी रामायणम् को खूब तारीफ मिली. एक यूट्यूबर ने जानकारी दी कि इस साल के सिनेमाकॉन में कुछ चुनिंदा लोगों को नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायणम्' का 20 मिनट का ऐसा फुटेज दिखाया गया, जो पहले कभी नहीं देखा गया था. यूट्यूबर ने यह भी कहा कि इस फिल्म इतना दम है कि ये ऑस्कर में कई कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर सकती है.

'मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट' नाम के यूट्यूबर ने कहा कि यह फिल्म एक "सच्ची भव्य महागाथा और साथ ही एक शानदार फैंटेसी कहानी" दोनों हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि वार्नर ब्रदर्स इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ गया है. उन्होंने वीडियो में कहा, "उन्हें अभी-अभी अमेरिका में एक बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील मिली है, जिससे उन्हें दुनिया भर में एक बड़ी पहचान मिलेगी. वार्नर ब्रदर्स स्टूडियोज इस फिल्म को दुनिया भर में डिस्ट्रीब्यूट करेगा. यह एक बहुत बड़ी बात है कि इस नवंबर में 4500 से ज्यादा स्क्रीन पर यह फिल्म दिखाई जाएगी." वार्नर ब्रदर्स और 'रामायणम्' के मेकर्स ने अभी तक इस खबर को कनफर्म नहीं किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस कंटेंट क्रिएटर ने फिल्म के उस फुटेज की खूब तारीफ की, जिसे मुट्ठी भर लोगों को दिखाया गया था. उन्होंने कहा, "मैं और करीब 15 और लोग खुशकिस्मत थे कि हमें फिल्म का करीब 20 मिनट का फुटेज देखने को मिला. यह बहुत शानदार लग रहा है. इसके विजुअल्स जबरदस्त हैं. यह एक बहुत बड़ी इंटरनेशनल फीचर फिल्म बनने वाली है. मुझे पूरा यकीन है कि वे कई अलग-अलग कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए जोर लगाएंगे, खासकर 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए. यह फिल्म उस खास शैली में बिल्कुल फिट बैठती है."

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे. इस टीजर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए. कुछ दर्शकों ने इसके विजुअल्स की तारीफ की तो कुछ ने इसे "कार्टून जैसा वीएफएक्स" कहकर इसे क्रिटिसाइज किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

मल्होत्रा ​​और यश के कोलैब से प्राइम फोकस स्टूडियोज और डीएनईजी, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं. 'रामायणम्' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा - पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में. इस प्रोजेक्ट में ऑस्कर विनर हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है. रणबीर के अलावा, फिल्म की कास्ट में साई पल्लवी देवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com