विज्ञापन

बागपत DM का 'बेजुबान' प्रेम: लंगूर "मटरू" के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल

Baghpat DM Meeting Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. किसानों के साथ बैठक कर रहीं डीएम के सामने जब एक लंगूर पहुंचा तो नजारा कुछ और ही दिखा, जो कैमरे में कैद हो गया.

बागपत DM का 'बेजुबान' प्रेम: लंगूर "मटरू" के लिए छोड़ी अपनी कुर्सी, वीडियो हुआ वायरल

Baghpat Hindi News: बेज़ुबानों के प्रति इंसानियत और संवेदनशीलता की एक अनोखी तस्वीर बागपत से सामने आई है, जहां प्रशासन और किसानों के बीच चल रही बैठक के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. डीएम और किसानों के बीच बैठक चल रही थी, तभी मटरू नाम का लंगूर (Langoor in Baghpat DM Meeting) बैठक में गया और जैसे ही मटरू डीएम के पास पहुंचा तो डीएम अस्मिता लाल (Baghpat DM Asmita Lal) अपनी कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं. वह मटरू को वहां बैठ जाओ बोलने लगीं, मटरू वैसे ही डीएम की कुर्सी पर बैठ गया. उसके बाद अधिकारियों ने मटरू को वहां से उठाकर कलेक्ट्रेट सभागार से बाहर निकाल दिया.

दरअसल, बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस के मौके पर बैठक चल रही थी. इसमें डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय किसानों की समस्याएं सुन रहे थे. तभी एक लंगूर जिसे लोग “मटरू” के नाम से जानते हैं, सभागार में पहुंच गया. मीटिंग के बीच लंगूर सीधे डीएम की टेबल के पास पहुंच गया, मटरू को देखकर डीएम अस्मिता लाल अपनी कुर्सी से खड़ी हो गईं.

डीएम थीं बेहद शांत

डीएम ने बेहद शांत अंदाज में मटरू को कुर्सी पर बैठने का इशारा किया. हैरानी की बात ये रही जैसे कि लंगूर मटरू भी इशारा समझ गया और वह कुर्सी पर बैठ तुरंत बैठ गया. ये पूरा नजारा वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग डीएम के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे है.

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, भीड़ का फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
Vipin
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat News, Baghpat DM Meeting, DM Asmita Lal, Baghpar DM Leave Chair For Langoor, Baghpat DM And Langoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com