विज्ञापन

झारखंड: क्यों अहम है मेजर उर्फ सैफी की दुबई में गिरफ्तारी, कैसे बना धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी?

र्जनों मामलों में वांछित प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से पाकिस्तान शिफ्ट कर लिया है. गैंग बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकर रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजता रहा है.

झारखंड: क्यों अहम है मेजर उर्फ सैफी की दुबई में गिरफ्तारी, कैसे बना धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी?
क्यों अहम है मेजर उर्फ सैफी की दुबई में गिरफ्तारी

झारखंड के धनबाद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस मुहिम को जबरदस्त सफलता हाथ लगा है. कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का करीबी सहयोगी सैफी उर्फ 'मेजर' को इंटरपोल की मदद से दुबई से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (STF) ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सैफी से गहन पूछताछ चल रही है. पूछताछ के बाद धनबाद एसआईटी की टीम सैफी उर्फ मेजर को धनबाद लेकर आएगी. 

प्रिंस खान के इशारे पर कराई थी हत्या

STF जांच में खुलासा हुआ कि 17 अप्रैल को धनबाद मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर सैफी ने ही कराई थी. शुभम ने प्रिंस खान और धनबाद सांसद के बीच संबंधों की कई गोपनीय जानकारियां झारखंड DGP व SSP धनबाद को गुप्त पत्रों के जरिए दी थीं. इसी के बाद वह प्रिंस खान के निशाने पर आ गया था.

पूछताछ में गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद

सैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों के लिए खौफ का पर्याय रहा, जो प्रिंस के इशारे पर रंगदारी वसूलता और गैंग के अवैध वित्तीय लेनदेन का संचालन करता था. धनबाद SSP प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सैफी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी. पूछताछ में गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दर्जनों मामलों में वांछित प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से पाकिस्तान शिफ्ट कर लिया है. गैंग बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकर रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजता रहा है. सैफी से कोलकाता STF  पूछ ताछ कर रही है कोलकाता STF के तहकीकात के बाद धनबाद SIT टीम धनबाद लें कर आएगी.

अधिकारियों ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ अभियान की बड़ी कामयाबी करार दिया है, जो धनबाद में अपराधियों के हौसले तोड़ने वाली साबित हो सकती है. 

यह भी पढे़ं-

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, झारखंड में 15 लाख के इनामी शहदेव महतो समेत 4 ढेर, AK-47 बरामद

एंबुलेंस में मरीज की जगह नकली शराब! स्ट्रेचर के पीछे ठूंस-ठूंस कर भरी थीं बोतलें, झारखंड पुलिस का बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Crime News, Dhanbad News, Dhanbad Crime News, Dhanbad Angster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com