विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2025

दिल्ली: दुकान मालिक ने मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, चोरी का लगाया आरोप

जब लोगों ने इस दुकान के मालिक से मामले की बात करनी चाही तो दुकान के मालिक ने कहा कि वो तब तक उसे बांध कर रखेगा, जब तक वो ये नहीं बता दे कि पैसे कहां हैं. दुकान मालिक की इन बातों से लगता है कि कानून या पुलिस उसके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं. 

दिल्ली: दुकान मालिक ने मजदूर को खंभे से बांधकर पीटा, चोरी का लगाया आरोप
नई दिल्ली:

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली में एक अमानवीय घटना सामने आई है. यहां के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक मजदूर युवक को उसके मकान मालिक ने बिजली के खंभे से बांध कर पीटा और उस पर पैसा चोरी करने का आरोप लगाया. यह मजदूर युवक इसी दुकान में काम करता है.

जब लोगों ने इस दुकान के मालिक से मामले की बात करनी चाही तो दुकान के मालिक ने कहा कि वो तब तक उसे बांध कर रखेगा, जब तक वो ये नहीं बता दे कि पैसे कहां हैं. दुकान मालिक की इन बातों से लगता है कि कानून या पुलिस उसके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक खंभे से बंधा हुआ नजर आ रहा है और युवक कह रहा है कि मुझे दुकान मालिक ने चोरी के आरोप में बांध रखा है लेकिन मुझे नहीं पता कि पैसे कहां हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Labourer Beaten, Delhi Viral Video, Shop Owner Ties Worker, Theft Allegation Delhi, Bara Hindu Rao Incident, North Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com