विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में 5वीं क्‍लास तक के बच्‍चों की 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां

दिल्‍ली सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के  अनुसार, 1 जनवरी से 15 जनवरी तक नर्सरी से 5वी क्लास के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. वैसे दिल्ली में नर्सरी से 5वी क्लास के बच्चों के लिए स्कूल अभी भी बंद ही हैं.

दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में 5वीं क्‍लास तक के बच्‍चों की 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से 5वीं क्लास के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई है. दिल्‍ली सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के  अनुसार, 1 जनवरी से 15 जनवरी तक नर्सरी से 5वी क्लास के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. वैसे दिल्ली में नर्सरी से 5वी क्लास के बच्चों के लिए स्कूल अभी भी बंद ही हैं. गौरतलब है कि दिल्‍ली में इससे पहले, प्रदूषण का स्‍तर चिंताजनक होने के कारण भी स्‍कूलों को बंद करना पड़ा था.  देश की राजधानी दिल्‍ली इस समय शीतलहर का सामना तो कर ही रही है, साथ ही यहां कोविड के मामलों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ रही है. 

देश की राजधानी में पिछले  24 घंटों में कोरोना के 331 नए केस दर्ज किए गए. करीब साढ़े 6 महीने में यह सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं. 6 जून के बाद से दिल्‍ली में यह सबसे ज्यादा कोरोना केस हैं और 2 जून के बाद से सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. 6 जून को भी 331 केस आए थे और 2 जून को पॉजिटिविटी रेट  0.78 था.

ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा, केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Winter Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com