विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2016

दिल्‍ली : 90 लाख के गहने और 20 हजार कैश चुराने वाला नौकर पकड़ा गया

दिल्‍ली : 90 लाख के गहने और 20 हजार कैश चुराने वाला नौकर पकड़ा गया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस ने उस घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया है जो अपने मालिक के घर से 90 लाख के गहने और 20 हज़ार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम ब्रजेश है जो यूपी के बदायूं का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक वसंत कुंज में रहने वाली नम्रता कुमारी इसी महीने की 6 तारीख को अपनी बहन के साथ यूरोप गयी थीं। जब वो 16 जून को वापस लौटी तो उन्हें घर की अलमारी खुली मिली और रखे गहने और नकदी गायब मिले। नम्रता ने शक अपने नौकर ब्रजेश पर जताया जिसे उन्होंने कुछ दिन पहले ही बुरे बर्ताव के चलते नौकरी से निकाला था। हालांकि ब्रजेश का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था, लेकिन नम्रता के पास ब्रजेश के कुछ दस्तावेज जरूर थे।

पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर यूपी के बदायूं में ब्रजेश के घर छापेमारी कि लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे उसकी मामी के घर से गिरफ्तार कर लिया।

ब्रजेश की निशानदेही पर पुलिस ने पूरे 90 लाख के गहने भी बरामद कर लिए। पुलिस की पूछताछ में ब्रजेश ने बताया कि उसे अपने घर में निर्माण कार्य के अलावा अपनी बीमार मां का इलाज़ भी करवाना था इसलिए उसने चोरी करने का प्लान बनाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्‍ली पुलिस, घरेलू नौकर गिरफ्तार, 90 लाख की चोरी, 90 लाख के गहने चोरी, वसंत कुंज, Delhi Police, Rs. 90 Lakh Jewellery Theft, Vasant Kunj, Domestic Help Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com