विज्ञापन

दिल्ली के तिमारपुर में यमुना में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली में दो बच्चे यमुना नदी में डूब गए. एक बच्चे का शव मिला है. वहीं दूसरे की तलाश जारी है.

दिल्ली के तिमारपुर में यमुना में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला, सर्च ऑपरेशन जारी

राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में दो बच्चे यमुना में डूब गए. हादसा यमुना के सुरघाट पर हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर NDRF, DDMA और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. घंटों की मशक्कत के बाद एक 13 साल के छात्र का शव तो बरामद कर लिया गया, लेकिन 11 साल के मासूम का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार, 6 बच्चे यमुना में नहाने के लिए गए थे. दो बच्चे पानी में डूब गए. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस, वोट क्लब की रेस्क्यू टीम, NDRF आदि टीमें मौके पर पहुंची और एक बच्चे को तलाश लिया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. दूसरे बच्चे की तलाश जारी है.

गोताखोर मोहम्मद अरुद्दीन ने बताया कि यहां 6 बच्चे आए थे, जिनमें से दो के डूबने की हमें सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद एक का शव बरामद किया गया है. दूसरे बच्चे की तलाश की जारही है. ये बच्चे तिमारपुर डेयरी इलाके से आए थे. इन सभी की उम्र 10-12 साल है. अभी रेस्क्यू जारी है जी, बोट क्लब की भी टीम आ गई है और अपनी प्राइवेट टीम भी लगी हुई है.

लापता बच्चे की मां रंजीता ने बताया कि वह 11 साल का है, आज छुट्टी थी, इसलिए वह स्कूल नहीं गया. जो बच्चे उसके साथ गए थे, उन्होंने बताया कि वह यमुना में डूब गया.

वहीं मृत बच्चे ने कहा, 'हमारा बेटा बच्चों के साथ यमुना में नहाने गया था और वहीं यह हादसा हो गया. हमें इसके बारे में दोपहर करीब 3 बजे पता चला. वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Yamuna, Delhi Yamuna Flood, Delhi Yamuna Drowning, Yamuna River, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com