विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

दिल्‍ली : डीटीसी और क्‍लस्‍टर बसों में करें मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल, मिलेगा 10 परसेंट का डिस्‍काउंट

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अब दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मेट्रो कार्ड के जरिए यात्रा करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा.

दिल्‍ली : डीटीसी और क्‍लस्‍टर बसों में करें मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल, मिलेगा 10 परसेंट का डिस्‍काउंट
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
नई दिल्‍ली: दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि अब दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मेट्रो कार्ड के जरिए यात्रा करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा. दिल्ली सरकार के कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मेट्रो कार्ड के जरिए इन दिनों यात्रा की जा रही है इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि मेट्रो कार्ड से बसों में यात्रा करने पर 10 फ़ीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा. सिसोदिया के मुताबिक इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों के पैसे भी बचेंगे.

उन्होंने दिल्ली समेत उत्तर भारत में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए केंद्र सरकार और हरियाणा एवं पंजाब सरकारों से इसके लिए उपाय करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए. किसानों को सब्सिडी नहीं दी गई. यह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की विफलता है. उन्होंने कहा, ‘‘दिसंबर और जनवरी के आते ही दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत एक गैस चैम्बर में तब्दील हो जाता है.''

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने पिछले साल दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई प्रयास किये थे. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुस्सैन ने बुधवार को कहा था कि उपग्रह द्वारा ली गई ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि पराली जलाने का मामला खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और इस पर जोर दिया कि इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए नहीं तो पूरे उत्तर भारत को गंभीर स्वास्थ्य खतरों का सामना करना होगा. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ‘अत्यंत खराब' श्रेणी में बनी हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Card, DTC Buses, Manish Sisodia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com