विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

लड़को की लड़ाई में बीचबचाव करने पहुंचा बिल्डर तो उसी को मार दी गोली

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में बुधवार को एक बिल्डर को दो लड़कों के झगड़े में बीचबचाव करने के चलते गोली मार दी गई.

लड़को की लड़ाई में बीचबचाव करने पहुंचा बिल्डर तो उसी को मार दी गोली
साथियों के साथ वापस आकर लड़के ने बिल्डर को गोली मार दी.
  • लड़कों के झगड़े में बीचबचाव करने पहुंचा था बिल्डर
  • साथियों के साथ वापस लौटकर मारी गोली
  • बिल्डर के दाहिने पैर में लगी गोली
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों खुलेआम किसी को गोली मार देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को यहां के लक्ष्मी नगर इलाके में एक बिल्डर को दो लड़कों के झगड़े में बीचबचाव करने के चलते गोली मार दी गई. हालांकि गोली पैर में लगी और बिल्डर जीत बच गए. पुलिस ने बताया कि पेशे से बिल्डर जीत अपने गर के बाहर खड़े थे तभी उन्होंने सनी और विपिन नागर नाम के दो लड़कों के बीच लड़ाई होते देखी. जीत इन दोनों को रोकने के और बीचबचाव करने के लिए पहुंच गए.  इस बीच दोनों लड़कों में झगड़ा तो रुक गया लेकिन कुछ देर बाद विपिन ने अपने साथियों के साथ वापस आकर जीत के दाहिने पैर में गोली मार दी और सभी भाग गए.

बदमाशों ने घर की घंटी बजाई, दरवाजा खोलते ही शख्स को बाहर घसीटा और मार दी गोली

घटना के बाद तुरंत जीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. इस दौरान भागते हुए सभी आरोपियों की तस्वीरें गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं. इनमें से एक शख्स के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है, जिसे वो अपनी कमर में खोंसने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

वीडियो: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुईं 5 हत्याएं, बढ़ा क्राइम का ग्राफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Laxmi Nagar, Shot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com