विज्ञापन

दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना में डूबे चार बच्चे, बचाव कार्य जारी

दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना में चार बच्चे डूब गए हैं. बचाव दल यमुना में बच्चों को ढूंढने की कोशिश कर रही है. अभी तक किसी का शव नहीं मिला है.

दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना में डूबे चार बच्चे, बचाव कार्य जारी
दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना में डूबे 4 बच्चे (फोटो-NDTV)
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने गए चार बच्चे तेज बहाव में डूब गए. बच्चों के साथ गए एक अन्य बच्चे ने शोर मचाकर लोगों की इसकी जानकारी दी. 12 जुलाई को हुई इस घटना के बाद बचाव कार्य जारी किया गया. अभी तक किसी बच्चा का शव नहीं मिला है. 

नदी की धार में बह गए बच्चे 

12 जुलाई की शाम करीब 7:46 बजे की ये घटना है. जब अलीपुर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि हिरनकी गांव के पास यमुना नदी के ठोकर नंबर-24 पर कुछ बच्चे नदी में डूब गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि पांच नाबालिग लड़के यमुना में नहाने के लिए आए थे. नहाने के दौरान राहुल, अंशु, सौरभ और अमनदीप नदी के तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते पानी में लापता हो गए. उनके साथ मौजूद 14 वर्षीय लकी नदी के बाहर था. उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों किशोर नदी की तेज धारा में बह चुके थे.
 

NDRF की टीम बचाव कार्य में लगी 

लापता बच्चों की पहचान 15 वर्षीय राहुल पुत्र सतीश, निवासी डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुर, 15 वर्षीय अंशु पुत्र श्याम बिहारी शाह, निवासी डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुर, 15 वर्षीय सौरभ पुत्र दीपक, निवासी बस स्टैंड के पास इब्राहिमपुर और 15 वर्षीय अमनदीप पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ई-ब्लॉक, इब्राहिमपुर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीएमए, फायर विभाग और संबंधित एसडीएम को मौके पर बुलाया गया. सभी एजेंसियां मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. स्थानीय पुलिस भी बचाव दलों के साथ लगातार समन्वय कर रही है और बच्चों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि बच्चों के मिलने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(दिल्ली से अनिल कुमार अत्री की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com