विज्ञापन
This Article is From May 13, 2017

दिल्ली में सनकी आशिक ने एकतरफा प्‍यार में लड़की को घर में घुसकर गोली मारी, मौत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के का नाम मनोज है. बताया जा रहा है कि मनोज लड़की से एकतरफ़ा प्यार करता था और लड़की से शादी करना चाहता था, जिसके लिए लड़की ने मना भी किया था.

Also Read in
दिल्ली में सनकी आशिक ने एकतरफा प्‍यार में लड़की को घर में घुसकर गोली मारी, मौत
पुलिस के मुताबिक, लड़की ब्‍यूटी पार्लर में काम करती थी...
नई दिल्‍ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक लड़के ने एकतरफ़ा प्यार में लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी. लड़की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने लड़के और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

पुलिस के मुताबिक, लड़की ब्‍यूटी पार्लर में काम करती थी और उसी दौरान लड़के से मुलाक़ात हो गई. इसके बाद आरोपी लड़का, लड़की से एकतरफ़ा प्यार करने लगा. बीती रात लगभग 12 बजे के आसपास आरोपी लड़का अपने तीन साथियों के साथ मालवीय नगर स्थित लड़की के घर आया और लड़की को आवाज दी. जैसे ही लड़की बाहर निकली तो लड़के ने उसे गोली मार दी. इसके बाद आनन-फ़ानन में लड़की को एक निजी अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के का नाम मनोज है. बताया जा रहा है कि मनोज लड़की से एकतरफ़ा प्यार करता था और लड़की से शादी करना चाहता था, जिसके लिए लड़की ने मना भी किया था. इसके बाद लड़की को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा था और आते-जाते लड़की को परेशान करता था.
 
delhi girl murder accused

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अभी भी वारदात में शामिल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Girl Murdered In Delhi, Malviya Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com