विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2019

दिल्ली: बदमाशों ने शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत

दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंगलवार शाम एक युवक की पार्क के अंदर दौड़ा दौड़ाकर  4-5  बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी.

दिल्ली: बदमाशों ने शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली में शख्स की हत्या
  • बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा
  • अस्पताल में हुई शख्स की मौत
नई दिल्ली:

दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंगलवार शाम एक युवक की पार्क के अंदर दौड़ा दौड़ाकर 4-5 बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. उस पर चाकुओं से करीब एक दर्जन वार किए गए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के चेहरे दिखाई दिये हैं. सभी आरोपी इलाके के ही बताए जा रहे हैं, जिनको पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका पर हथौड़े से हमला कर दिया

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शानू (22)के रूप में हुई है. वह परिवार के साथ जे ब्लॉक में रहता था. वह पहले भी एक मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है. मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम को जे ब्लॉक स्थित पार्क में शानू नामक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही परिवार वाले उसे भगवान महावीर अस्पताल ले जा चुके थे. डॉक्टरों ने शानू को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. 

पिता का इलाज कराने के लिए दिल्ली आए अफगानिस्तान के नागरिक की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहां पर वारदात हुई है, वहां पर काफी दूरी तक खून फैला हुआ था. पुलिस ने मौके पर से क्राइम टीम की सहायता से सबूत इक्ट्ठा किये हैं.

VIDEO: बिहार में हुई मॉब लिंचिंग, वृद्ध को उतारा मौत के घाट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder In Delhi, Netaji Subhash Palace
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com