विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

DUSU चुनाव की मतगणना 13 सितंबर को होगी, 12 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना चुनाव के एक दिन बाद 13 सितंबर को होगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

DUSU चुनाव की मतगणना 13 सितंबर को होगी, 12 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
DUSU चुनाव की मतगणना 13 सितंबर को होगी
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना चुनाव के एक दिन बाद 13 सितंबर को होगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. छात्र संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिये 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किंग्सवे कैम्प के पुलिस लाइंस में स्थित कम्युनिटी हॉल मतगणना केंद्र होगा. आरएसएस से संबद्ध ABVP ने डूसू अध्यक्ष पद के लिये अक्षत दहिया को, उपाध्यक्ष पद के लिये प्रदीप तंवर, महासचिव पद के लिये योगित राठी और संयुक्त सचिव के पद के लिये शिवांगी खेरवाल को चुनाव मैदान में उतारा है. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लगी सावरकर, बोस और भगत सिंह की प्रतिमाओं को DUSU ने हटाया

कांग्रेस समर्थित NSUI ने दहिया के खिलाफ चेतना त्यागी और वाम समर्थित आईसा ने अध्यक्ष पद के लिये दामिनी कैन को उतारा है. NSUI ने उपाध्यक्ष पद के लिये अंकित भारती को, सचिव पद के लिये आशीष लांबा और संयुक्त सचिव पद के लिये अभिषेक छपराना को चुनाव मैदान में उतारा है. 

फर्जी डिग्री केस: अंकिव बसोया को ABVP ने किया सस्पेंड, DUSU अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा

सुरक्षा को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी जिला के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और थाना प्रभारी अधिकारी मतगणना केंद्र पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. 

Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस पर विचारधारा की मार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DUSU, Delhi University, Delhi University Student Union
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com