विज्ञापन

दिल्‍ली की बसों में पिंक कोर्ड को लेकर सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया सच, अफवाहों पर दिया ये जवाब

रेखा गुप्‍ता ने वीडियो संदेश में कहा कि दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों, कुछ राजनेता राजनीतिक दुष्प्रचार के जरिए यह झूठा दावा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली की महिलाओं के लिए बना पिंक कार्ड तब काम नहीं करता है.

दिल्‍ली की बसों में पिंक कोर्ड को लेकर सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया सच, अफवाहों पर दिया ये जवाब
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के पिंक कार्ड को लेकर फैल रही अफवाहों को राजनीतिक साजिश बताया है.
  • उन्‍होंने कहा कि पिंक कार्ड से महिलाएं कितनी भी बार बस यात्रा कर सकती हैं, उन्हें कोई भुगतान नहीं करना होगा.
  • दिल्ली की बसों में रोजाना 45 लाख यात्री होते हैं, जिनमें से 20 लाख महिलाएं हैं, जिनका भुगतान सरकार करती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को लिए जारी पिंक कार्ड को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. इसके साथ ही इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है. रेखा गुप्ता ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि महिलाओं द्वारा दिन में कितनी बार भी किसी भी समय बस में यात्रा करने पर कोई पैसा नहीं लगेगा. 

रेखा गुप्‍ता ने वीडियो संदेश में कहा कि दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों, कुछ राजनेता राजनीतिक दुष्प्रचार के जरिए यह झूठा दावा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली की महिलाओं के लिए बना पिंक कार्ड तब काम नहीं करता, जब आप एक बस में सफर करें, उसे एक बार टैप करें, उतरें और दूसरी बस में चढ़ें. यह पूरी तरह गलत और झूठा है. मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, आपका पिंक कार्ड बिल्कुल सही काम करता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश भी नहीं बिगाड़ पाई प्रदूषण का खेल, 3 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा मार्च का महीना

रेखा गुप्‍ता ने बताया - क्‍यों फैलाई जा रही है ये अफवाह

रेखा गुप्ता ने कहा कि ये अफवाह इसलिए फैलाई जा रही है क्योंकि डीटीसी की बसों में रोजाना 45 लाख लोग यात्रा करते हैं. इसमें से 20 लाख दिल्ली की बहनें यात्रा करती हैं. इसका भुगतान दिल्ली सरकार करती थी. पहले इस भुगतान का कोई हिसाब नहीं रखा जाता था. बेहिसाब बिल बनाकर लूट की जाती थी.

ये भी पढ़ें: पता पूछा तो घोंप दिया चाकू, फिर दिल्‍ली पुलिस ने बदमाशों को सिखाया ताउम्र न भूलने वाला सबक

आसानी से बन रहे पिंक कार्ड, 3 महीने तक बनेंगे: रेखा गुप्‍ता

रेखा गुप्ता ने कहा, पिंक कार्ड का फायदा ये है कि आप जितना भी बार बस में जाएंगी-आएंगी, उसके खर्चे का सही हिसाब-किताब नोट हो जाएगा और उसके लिए जो सरकार को पैसा देना है, वह बिना किसी करप्शन के बिना किसी निजी लाभ के दिया जाएगा. अब जो लोग चाहते हैं कि ये खर्चा बिना बात के किसी निजी व्यक्ति को लाभ मिलता रहे, वो नहीं हो रहा है, इसलिए लोगों को तकलीफ हो रही है. ये पिंक कार्ड अभी आसानी से बन रहे हैं. अगले तीन महीने तक बनते रहेंगे. किसी लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा दिन में कितनी बार भी किसी समय बस में यात्रा करने पर कोई पैसा नहीं लगेगा. दिल्ली की बहनों के साथ आपकी ये मुख्यमंत्री हमेशा रहेगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com