दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के पिंक कार्ड को लेकर फैल रही अफवाहों को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि पिंक कार्ड से महिलाएं कितनी भी बार बस यात्रा कर सकती हैं, उन्हें कोई भुगतान नहीं करना होगा. दिल्ली की बसों में रोजाना 45 लाख यात्री होते हैं, जिनमें से 20 लाख महिलाएं हैं, जिनका भुगतान सरकार करती है.