विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

CBI ने रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने 10 लाख रुपये का व्यक्तिगत रिण (पर्सनल लोन) जारी करने की एवज में कथित रूप से पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक शाखा प्रबंधक को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

CBI ने रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक इमेज
  • बीते मंगलवार को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
  • भारतीय स्टेट बैंक के एक शाखा का था मैनेजर
  • सीबीआई ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली
नई दिल्ली: सीबीआई ने 10 लाख रुपये का व्यक्तिगत रिण (पर्सनल लोन) जारी करने की एवज में कथित रूप से पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक शाखा प्रबंधक को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य राम आसरे की शिकायत पर सीबीआई ने शाखा प्रबंधक अजय कुमार गौर को गिरफ्तार किया. प्रधानाचार्य ने कर्ज के लिए अजय से संपर्क किया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली घूमने के बहाने ये चार दोस्त करते थे कुछ ऐसा काम जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गौर ने रिण की राशि का पांच प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा. बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि घटाकर 40 हजार रुपये कर दी गई. सीबीआई ने जाल बिछाकर प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली.

VIDEO: इलाहाबाद मर्डर: मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार
आसरे ने कहा,‘‘ उन्होंने एक जमीन खरीदी थी और उधार चुकाने के लिए उन्हें रिण की जरूरत थी.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, SBI Bank Manager
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com