विज्ञापन

CBI में 275 पदों पर भर्ती: बिना देर किए ऐसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकली है. जानें योग्यता, जरूरी तारीखें और आवेदन करने का आसान तरीका. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 23 मार्च है.

CBI में 275 पदों पर भर्ती: बिना देर किए ऐसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल
ज्यादातर टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech (Computer Science, IT, ECE) या MCA की डिग्री होनी चाहिए.

CBI SO Apply Online 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- SBI में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका! कल बंद हो रहे हैं आवेदन, बिना परीक्षा पा सकते हैं बड़ी पोस्ट

CBI SO Apply Online 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए बैंक अपने अलग-अलग टेक्निकल डिपार्टमेंट्स को मजबूत करना चाहता है. इसमें IT ऑफिसर, डेटा इंजीनियर, रिस्क मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर (Java/.NET), डेटा साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी जैसे कुल 21 तरह के स्पेशलिस्ट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती अलग-अलग स्केल (Scale I से Scale IV) के लिए है.

CBI SO Apply Online 2026: जरूरी बात

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 28 फरवरी 2026
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 23 मार्च 2026
  • एग्जाम डेट: अप्रैल 2026

CBI SO Apply Online 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? 

ज्यादातर टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास B.E. / B.Tech (Computer Science, IT, ECE) या MCA की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, रिस्क मैनेजर और टैक्सेशन जैसे पदों के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में डिग्री या CA होना जरूरी है. पद के हिसाब से अनुभव (Experience) की मांग भी अलग-अलग रखी गई है, जिसे आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में डिटेल में जान सकते हैं.

CBI SO Apply Online 2026: Age Limit और Fee

स्केल के हिसाब से अधिकतम उम्र 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी).

एप्लीकेशन फीस

जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये फीस है. वहीं SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 175 रुपये देने होंगे.

CBI SO Apply Online 2026: सिलेक्शन कैसे होगा?

  • ऑनलाइन रिटेन एग्जाम: इसका वेटेज 70% होगा.
  • इंटरव्यू: इसका वेटेज 30% होगा.
  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
CBI SO Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें? 
  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं.
  • वहां Careers सेक्शन में जाकर Recruitment of Specialist Officers 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर ले लीजिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com