विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2016

भाजपा सांसद महेश गिरि ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘दोहरी नागरिकता’ के आरोपों की जांच की मांग की

भाजपा सांसद महेश गिरि ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘दोहरी नागरिकता’ के आरोपों की जांच की मांग की
कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी
नई दिल्ली: भाजपा सांसद महेश गिरि ने गुरुवार को कहा कि राहुल के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों की जांच प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संविधान से उपर नहीं है। राहुल की कथित दोहरी नागरिकता के बारे में गिरि की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आचार समिति के समक्ष भेज दिया।

गिरि ने अपने बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कई विरोधाभासी बातें सामने आ रही है। राहुल गांधी की नागरिकता के बारे में कई बड़े रहस्य हैं। अगर वह दो देशों के नागरिक हैं, तब मामला गंभीर है।’’ उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि उनके बारे में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इस मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए, चाहे परिणाम कुछ भी आए। संविधान सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, इससे परे नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे का सच जानने का अधिकार सभी लोगों का है। उन्होंने इस विषय को आचार समिति को भेजने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
भाजपा सांसद महेश गिरि ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘दोहरी नागरिकता’ के आरोपों की जांच की मांग की
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com