विज्ञापन

मई में गर्मी का पारा हाई, दिल्ली में बीयर की रिकॉर्ड कमाई, एक झटके में बढ़ी 10% बढ़ी बिक्री

Beer Sales Increased In Delhi: दिल्ली में बीयर की बिक्री में तेजी देखी गई है. मई के महीने में 10 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है. भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के लोगों ने बीयर की जमकर खरीदी की है.

मई में गर्मी का पारा हाई, दिल्ली में बीयर की रिकॉर्ड कमाई, एक झटके में बढ़ी 10% बढ़ी बिक्री
बीयर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली में इस बार मई के महीने में बीयर की बिक्री में तेजी देखी गई है. एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मई के महीने में बीयर की बिक्री में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिसकी एक वजह रिटेल दुकानों पर पॉपुलर नेशनल ब्रांड्स की वापसी को भी माना जा रहा है. बीयर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है. यानि देश की राजधानी के लोगों ने गर्मी दूर करने के लिए बीयर का सहारा लिया है. 

मई में सबसे ज्यादा खरीदी गई बीयर 

दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जाने-माने नेशनल बीयर ब्रांड्स की हिस्सेदारी इस साल मई में बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है. 2025 के मई महीने में यह आकड़ा 24 प्रतिशत था. जबकि 2024 की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत थी. लेकिन 2026 में यह आंकड़ा सबसे तेजी से बढ़ा है. एक्साइज डिपार्टमेंट के मुताबिक यह भी पता चला है कि अन्य ब्रांड्स जिनमें कम जाने-पहचाने लेबल और नेपाल व भूटान से आयातित बीयर शामिल हैं. उसकी हिस्सेदारी मई 2024 के 62 प्रतिशत से घटकर इस साल 46 प्रतिशत रह गई. यानि ब्रांड्स की वापसी होने के बाद लोगों ने इसी को सबसे ज्यादा खरीदा है. 

एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक 2025 की तुलना में 2026 में बीयर में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. 2025 में मई के महीने में 10 लाख 10 हजार 524 केन बीयर बिकी थी. जबकि 2026 में यह आंकड़ा 11 लाख 12 हजार 761 हो गया है. नेशनल ब्रांड्स की हिस्सेदारी इस मई में 5 लाख 96 हजार 351 केस थी, जबकि पिछले साल में यह आकड़ा 2 लाख 47 हजार 143 था.

गर्मी में बढ़ती है बीयर की बिक्री

एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि मई और जून के महीने में बीयर की खपत सबसे ज्यादा होती है. यह पीक समय होता है. क्योंकि गर्मी की वजह से लोग ठंडे पेय पदार्थों की तलाश में रहते हैं. जिसमें बीयर एक अहम विकल्प रहता है. आंकड़े यह भी बताते हैं कि इस बार बीयर की बिक्री रेस्तरां और क्लबों तक ही सीमित नहीं रही है. ड्राफ्ट बीयर की बिक्री में भी तेजी दिखी है. जहां बीयर के कुल 1,521 केस बेचे गए, जिनमें से 1,365 केस रेस्तरां की तरफ से 126 क्लबों की तरफ से और 30 दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम की तरफ से बिके हैं. यानि दिल्ली के लोगों ने इस बार घर बैठें भी जमकर बीयर पी है. 

ये भी पढ़ेंः भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-I' उड़ान के लिए तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Beer And Wine Shops, Beer Sales, Liquor Sale In Delhi, Liquor Sale, Beer Brands In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com