विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

दिल्लीः केजरीवाल सरकार की होम डिलीवरी योजना शुरू, 1076 डॉयल कर घर बैठे लीजिए 40 सेवाएं

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अब 40 सेवाओं की होम डिलीवरी देगी यानी सर्विस सीधे जनता को घऱ पर मिलेगी.

दिल्लीः केजरीवाल सरकार की होम डिलीवरी योजना शुरू, 1076 डॉयल कर  घर बैठे लीजिए 40 सेवाएं
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 40 सरकारी सुविधाओं की होम डिलीवरी सेवा शुरू की.
  • दिल्ली में 40 सेवाओं की होम डिलीवरी शुरू
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन
  • अब दिल्लीवासियों को सेवाओं के लिए दफ्तर जाने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अब 40 सेवाओं की होम डिलीवरी देगी. जिससे सर्विस सीधे जनता को घऱ पर मिलेगी. केजरीवाल सरकार का दावा है कि ऐसा देश ही नहीं दुनिया में पहली बार हुआ है जिसमें जनता को इन 40 सेवाओं के लिए सरकारी विभाग या दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा, ना लंबी लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और ना ही दलालों के चंगुल में फंसना पड़ेगा. बल्कि सरकार खुद आवेदक के घर सेवा उपलब्ध कराएगी. सोमवार सुबह दिल्ली सचिवालय में खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस योजना का शुभारंभ किया. योजना को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की 'यह योजना एक अजूबा एक्सपेरिमेंट है और  पूरी दुनिया के अंदर गवर्नेंस का एक नया मॉडल है लेकिन यह आसानी से लागू नहीं हुआ इसके लिए हमने बहुत संघर्ष किया है. केंद्र सरकार और उपराज्यपाल से लड़ाई लड़ी तब जाकर आज ही लागू हो पाया . ठीक इसी तरह राशन की डोर स्टेप डिलीवरी भी है जो अभी तक लागू नहीं हो पाई है. उम्मीद करते हैं कि जिस तरह 40 सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू हुई है उसी तरह से राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हम जल्द शुरू कर पाएंगे'
'दुनिया में पहली बार सरकार आपके द्वार', दिल्ली में 40 सेवाओं की डिलीवरी सीधा घर पर आज से

कौन सी हैं 40 सेवाएं  
दिल्ली सरकार इस योजना के जरिए सात अलग-अलग विभागों की 40 सेवाओं को सीधा आवेदक के घर तक पहुंचाएगी. इन सेवाओं में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शादी का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, नया पानी या सीवर कनेक्शन या कटवाने के लिए आवेदन जैसी कुल 40 सेवाएं शुरुआत में दिल्ली सरकार देगी हालांकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि बाद में ये सेवाएं बढ़ाकर 70 तक की जा सकती हैं. फिलहाल जिन 40 सेवाओं को घर तक पहुंचाया जा रहा है साल 2017 में इनके लिए करीब 25 लाख आवेदन आये थे. 
अरविंद केजरीवाल से ट्विटर पर भिड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, दिया उन्हीं के अंदाज में यह जवाब

कैसे मिलेंगी ये सेवाएं?  
दिल्ली सरकार ने इन सभी 40 सेवाओं के लिए एक खास नंबर जारी किया है. यह नंबर है 1076. आवेदक या सेवा लेने के इच्छुक व्यक्ति को इस नंबर पर फोन करके 'मोबाइल सहायक' से अपॉइंटमेंट तय करना होगा. यानी सरकार के प्रतिनिधि को वो किस समय अपने घर बुलाना चाहता है ये तय करना होगा. सुबह 8 से रात 10 बजे के बीच किसी भी समय आवेदक मोबाइल सहायक के लिए अपॉइंटमेंट तय कर सकता है. हालांकि कॉल सेंटर 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा. जिसमें कॉल करके समय तय किया जा सकता है. तय समय के मुताबिक मोबाइल सहायक एक टेबलेट के साथ आवेदक के बताए पते पर आएगा. फॉर्म भरवायेगा और दूसरे जरूरी दस्तावेज अपलोड करेगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल सहायक ₹50 का सुविधा शुल्क वसूल करेगा. जिसके बाद जो सर्टिफिकेट आवेदकों को चाहिए वह पोस्ट के जरिए उसके घर पहुंच जाएगा. 
अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से किनारा कर की शत्रुघ्न सिन्हा AAP की रैली में गए
आवेदक की सुरक्षा 
दिल्ली सरकार के मुताबिक जो भी मोबाइल सहायक आवेदक के घर जाएगा उसका पुलिस वेरिफिकेशन पहले से करवाकर रखा जाएगा। मोबाइल सहायक के पास आवेदक का मोबाइल नंबर नहीं रहेगा. 
वीडियो-केजरीवाल का यशवंत सिन्हा से आग्रह - आप लोकसभा चुनाव लड़िए 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Goverenment, Delhi News In Hindi, Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party (AAP), Home Delivery Of 40 Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com